MCD worker की हत्या का आरोपी Nihal गिरफ्तार, Delhi Police ने गाज़ीपुर बॉर्डर से पकड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 18, 2026

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक सफाई कर्मी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पत्नी पीड़ित के एक दोस्त से फोन पर बात करती थी, जिस वजह से वह खिन्न था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अनिल और गुलशन दोस्त थे। पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजीव कुमार ने कहा, निहाल को गुलशन का उसकी पत्नी से हर दिन बात करना पसंद नहीं था। उसने अनिल को चेतावनी भी दी थी कि वह गुलशन को उसकी पत्नी से बात नहीं करने के लिए कहे, लेकिन दोनों फोन पर बात करते रहे।

डीसीपी ने कहा कि रविवार सुबह अत्यधिक शराब पीने के बाद निहाल कथित तौर पर अपने घर से गुलशन की तलाश में निकल गया। हालांकि, गुलशन मौके पर मौजूद नहीं था। निहाल अनिल को जानता था और उसने उसे गुलशन की वैन के पास खड़ा देखा था।

डीसीपी ने कहा, उसने अनिल को अपने पास बुलाया। दोनों के बीच बहस होने लगी। इसके बाद निहाल ने कथित तौर पर चाकू निकाला और अनिल के पेट में घोंप दिया और मौके से भाग गया।

कथित हमला सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गया। घटना का एक वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें दिख रहा है कि पीले रंग की टी-शर्ट पहना एक व्यक्ति अनिल के पास आया और उसके साथ बहस के बाद कथित रूप से उसके पेट में चाकू घोंप दिया।

पुलिस ने बताया कि चाकू के हमले से अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि वह गिर गया और बाद में उसे गंभीर हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांचकर्ताओं ने इलाके और आरोपी के भागने के संभावित रास्ते में लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की।

डीसीपी ने कहा कि फुटेज से पुलिस को निहाल की गतिविधियों पर नज़र रखने और गाज़ीपुर बॉर्डर के पास उसके स्थान का पता लगाने में मदद मिली। पुलिस अब हत्या का घटनाक्रम स्थापित करने और मामले से संबंधित अधिक सबूत इकट्ठा करने के लिए निहाल से पूछताछ कर रही है। इस वारदात से दिल्ली के विभिन्न हिस्सों के सफाई कर्मचारियों और ऑटो-टिपर चालकों में गुस्सा फैल गया, जो सोमवार को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने अनिल के परिवार के लिए एक करोड़ रुपये मुआवजे और उसके परिवार के एक सदस्य के लिए स्थायी सरकारी नौकरी की मांग की।

प्रमुख खबरें

Delhi Fortis Escorts ने एक ही ऑपरेशन में दिल और कैंसर की सफल सर्जरी की

Delhi Police ने मकोका के तहत कार्रवाई कर अमित नागर समेत 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया

Mumbai के Income Tax Bhavan में लगी आग पर 5 घंटे बाद पाया गया काबू, कोई हताहत नहीं

Paytm की 4.98 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी Vijay Shekhar Sharma की कंपनी