MCD Mayor: दिल्ली में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पार्टी के दो पार्षद AAP में हुए शामिल

By अंकित सिंह | Dec 09, 2022

हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने की कोशिश में जुटी कांग्रेस को दिल्ली में बड़ा झटका लगा है। दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के दो पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि हाल में ही दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आए थे। 250 नगर निगम सीटों वाली दिल्ली में कांग्रेस को 9 सीटें हासिल हुई थी। इन्हीं 9 पार्षदों में से 2 पार्षद आवा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले पार्षदों में मुस्तफाबाद से पार्षद सबिला बेगम और बृजपुरी से पार्षद नाजिया खातून शामिल हैं। इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी के नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दो पार्षदों आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मेयर चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है। 

इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के चयन के लिए कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक, भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी होंगे शामिल

आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को घोषित किए गए थे। जबकि 4 दिसंबर को 250 सीटों पर मतदान हुआ था। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 250 में से 134 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं भाजपा के खाते में 104 सीटें गई थी। कांग्रेस को 9 सीटें मिली थी जिसमें से 2 आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं। इसके अलावा 3 पर अन्य की जीत हुई थी। आने वाले दिनों में दिल्ली नगर निगम का पहला मेयर चुना जाएगा। इसको लेकर भी राजनीतिक बवाल हो सकता है। दिल्ली नगर निगम पर पिछले 15 सालों से भाजपा का शासन रहा है। दिल्ली नगर निगम चुनाव में इस बार कूड़े का मुद्दा जबरदस्त तरीके से उठा। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने एमसीडी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार