MEA ने इमरान को फटकारा, कहा- पवित्र अवसर पर कश्मीर का जिक्र करना गलत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2018

नयी दिल्ली। भारत ने बुधवार को कहा कि करतारपुर गलियारे के आधारशिला कार्यक्रम में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा कश्मीर का उल्लेख करना ‘बेहद खेदजनक’ है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का ‘अभिन्न और अटूट’ हिस्सा है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह बेहद खेदजनक है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने इस पवित्र अवसर को राजनीतिक रंग देने के लिये चुना जो सिख समुदाय की करतारपुर गलियारा विकसित करने की लम्बे समय से की जा रही मांग को साकार करने से जुड़ा अवसर था।’’ 

यह भी पढ़ें: सुषमा का पाक को सख्त संदेश, कहा- SAARC सम्मेलन में भाग नहीं लेगा भारत

उल्लेखनीय है कि करतारपुर गलियारे के आधारशिला कार्यक्रम में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि ‘‘मैं आज कह रहा हूं कि हमारे नेता, हमारी सेना और अन्य सभी संस्थान एकमत हैं। हम आगे बढ़ना चाहते हैं, हम एक शिष्ट संबंध चाहते हैं। हमारे सामने सिर्फ एक समस्या है, कश्मीर। अगर आदमी चंद्रमा पर चल सकता है तो कौन सी समस्याएं हैं, हम जिनका हल नहीं कर सकते?’’ इमरान ने कहा, ‘‘मैं आपको आश्वासन देता हूं कि हम इस समस्या का हल कर सकते हैं। लेकिन दृढ़ संकल्प और बड़े सपनों की जरुरत है।

प्रमुख खबरें

GeM portal से रक्षा क्षेत्र की खरीद 1.35 लाख करोड़ रुपये पार, Piyush Goyal ने दी जानकारी

HD Kumaraswamy ने फ्लैश चार्जिंग Electric Bus प्रस्ताव की समीक्षा की

Tiger Shroff Durand Cup मैच में नहीं खेलेंगे, काम की प्रतिबद्धता बनी वजह

Rashtrapati Bhavan के एट होम समारोह में लावणी और गेड़ी नृत्य मुख्य आकर्षण होंगे