ट्रंप के दावे को विदेश मंत्रालय ने किया खारिज, कहा- पीएम मोदी ने कभी मध्यस्थता को नहीं कहा

By अंकित सिंह | Jul 23, 2019

विदश मंत्रालय ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया कि पीएम मोदी ने ट्रम्प से कश्मीर पर मध्यस्थता करने की बात की थी। मंत्रालय ने साफ कहा कि ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया गया है। विदश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान के साथ सभी मुद्दों पर केवल द्विपक्षीय रूप से चर्चा की जाती है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान के साथ किसी भी बातचीत के लिए सीमापार से आतंकवाद पर रोक जरूरी होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच सभी मुद्दों के समाधान के लिए शिमला समझौता और लाहौर घोषणापत्र का अनुपालन आधार होगा।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज