Health Tips: इन स्थितियों में नापते हैं वजन तो गलत दिखेगा वेट, जानिए वजन नापने का सही तरीका और समय

By अनन्या मिश्रा | Aug 29, 2023

वेट घटाने या बढ़ाने से पहले हम सभी को अपनी सही वजन का पता होना जरूरी होता है। इसके लिए वजन मापने वाली मशीन का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। लेकिन कई बार मशीन वजन ज्यादा या कम दिखाती है। ऐसे में हमें लगता है कि मशीन खराब है। लेकिन ऐसा नहीं है। वजन गलत तरीके से चेक करने की वजह से आपको सही वजन का पता नहीं चल पाता है।

इसे भी पढ़ें: लंबे समय की परेशानी है Anxiety, खराब कर सकती है मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, Rule Of Three टेक्निक से होगी नियंत्रित

वर्कआउट के ठीक बाद न चेक करें वजन

कुछ लोग एक्सरसाइज करने के फौरन बाद उसका रिजल्ट चाहते हैं। लेकिन यह तरीका गलत है। इससे आपको सही रिजल्ट नहीं मिलेगा। एक्सरसाइज के बाद पसीना निकलता है और फ्लूड की मात्रा कम हो जाती है। इसलिए फ्लूड लॉस की समस्या हो सकती है। ऐसे में जब आप एक्सरसाइज के फौरन बाद अपने वेट चेक करते हैं, तो मशीन में वह संख्या दिखती है, जो आपके वजन से कम होती है। 

वीकेंड के ठीक बाद न चेक करें वजन

अगर आप वीकेंड के फौरन बाद वजन चेक करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए भी क्योंकि अधिकतर लोग वीकेंड अपना मनपसंद खाना खाते हैं। वहीं वीकेंड में हम सभी एक्टिव भी कुछ खास नहीं होते हैं। कई लोग पूरे सप्ताह जिम और एक्सरसाइज से ब्रेक लेने के बाद वीकेंड पर सिर्फ आराम करते हैं। ऐसे में अगर आप वीकेंड के बाद अपने वेट चेक करते हैं, तो आपका वजन बढ़ा हुआ दिखेगा। ऐसे में कुछ लोग मोटिवेशन खो देते हैं। इसलिए वीकेंड के बाद वेट चेक करने से बचना चाहिए।

पीरियड्स के दौरान न चेक करें वेट

पीरियड्स के दौरान बॉडी हार्मोनल बदलावों से गुजर रहा होता है। इस दौरान ब्‍लोट‍िंग और वॉटर र‍िटेंशन की समस्‍या हो सकती है। इसलिए ऐसे समय पर वजन चेक करने से बचना चाहिए। क्योंकि इस दौरान चेक किया हुआ वजन सही नहीं होगा। गलत रिजल्ट देख आप भ्रमित हो सकते हैं।

कब्ज होने पर न चेक करें वेट

कब्ज में अस्थाई रूप से वेट बढ़ जाता है। कब्ज की समस्या में आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। वहीं कब्ज की समस्या दूर होने के बाद अपना वेट चेक कर सकते हैं। सोड‍ियम या नमक युक्‍त भोजन खाने के बाद भी वेट चेक नहीं करना चाहिए।

वेट चेक करने का सही समय और तरीका

वेट करने का सही समय सुबह का होता है। अगर आप भी सही रीडिंग लेना चाहते हैं, तो सुबह खानी पेट वजन जांचना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसाऱ, सुबह फ्रेश होने के बाद वजन चेक करना चाहिए। वजन जांचने का सही तरीका यह है कि आप सप्ताह में एक बार सुबह खाली पेट वजन चेक करें। इस दौरान ध्यान रखें कि आपको सिर्फ एक ही कपड़ा पहन कर अपना वजन चेक करें।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बीच MEA का बड़ा एक्शन, Iran से 1862 भारतीयों की सुरक्षित वापसी में मदद की

CM Nishant Kumar के नारों पर Nitish की मुस्कान, क्या Bihar में पक रही है कोई Political खिचड़ी?

नजफगढ़ का ‘प्रिंस’: जिसने आईपीएल का सपना पूरा करने के लिए कांस्टेबल की परीक्षा छोड़ दी थी

घुसपैठ से ध्यान भटकाने का खेल? Nishikant Dubey का आरोप- TMC ने Pakistan से दिलवाया बयान