कोविड-19 मरीज की मौत के बाद मुंबई के एक अस्पताल के चिकित्साकर्मियों ने किया प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2020

मुंबई। मुंबई में महा नगरपालिका के एक अस्पताल में नर्सों और पैरामेडिक्स कर्मचारियों समेत चिकित्सा कर्मियों ने अस्पताल में कोविड-19 के मरीज की मौत के बाद उन्हें पृथक किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारी संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि उपनगर बांद्रा में के. बी. भाभा म्युनिसिपल जनरल अस्पताल के कर्मचारी अस्पताल के बाहर एकत्रित हो गए और उन्होंने प्रदर्शन किया। कोविड-19 संक्रमण के कारण वहां एक महिला की मौत हो जाने के बाद उन्होंने प्रदर्शन किया। अस्पताल के कर्मचारी मांग कर रहे हैं कि उन्हें पृथक किया जाए क्योंकि अस्पताल में कोविड-19 फैलने का गंभीर खतरा है। 

इसे भी पढ़ें: ठाकरे ने कोविड-19 के प्रभावशाली जागरूकता अभियान के लिए विशेषज्ञों की मदद ली 

गौरतलब है कि कुछ चिकित्साकर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद मुंबई में दो निजी अस्पतालों को सील कर दिया गया है। कर्मचारी संघ के एक नेता ने बताया कि कर्मचारी मांग कर रहे हैं कि स्टाफ को पृथक किया जाए क्योंकि उनमें से कुछ महिला के सीधे संपर्क में आए थे। नेता ने बताया कि अस्पताल में करीब 450 कर्मचारी काम करते हैं। इनमें नर्स, वार्ड ब्वॉय, सफाई कर्मचारी और अन्य पैरामेडिक्स कर्मी हैं। उन्होंने बताया, ‘‘महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने हमें अंधेरे में रखा।’’ अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, महिला को कुछ दिनों तक महिलाओं के जनरल वार्ड में रखा गया तथा हालत बिगड़ने पर दूसरे वार्ड में ले जाया गया। कुछ स्टाफ सदस्यों ने उन्हें दिए गए निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) की ‘खराब गुणवत्ता’ का भी मुद्दा उठाया।

इसे भी देखें : Lockdown बढ़ाने की राज्यों ने की माँग, Corona के बढ़ते मामलों से सरकार पर बढ़ा दबाव 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

भगोड़े Nirav Modi को London में एक और बड़ा झटका, Bank of India केस में नहीं मिली कोई राहत

US की धमकी पर Canada-France का पलटवार, Greenland में दूतावास खोलकर दिया Diplomatic संदेश

भारत की अगले पांच साल में अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदने की योजना: संयुक्त बयान

Indian Economy की रफ़्तार पर RBI Survey की मुहर, GDP Growth 7.4% तक पहुंचने का अनुमान।