पहले कोरोना वायरस और अब चीन में भूकंप के झटके ने मचाई तबाही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2020

बीजिंग। दक्षिण पश्चिम चीन के शिचुआन प्रांत के क्युइंगबाइजिआंग जिले में सोमवार को 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने स्थिति से निपटने के लिए अपात कदम उठाए हैं। चीनी भूकंप नेटवर्ट केन्द्र (सीईएनसी) के अनुसार भूकंप का केन्द्र 30.74 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 104.46 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 21 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

भूकंप प्रभावित क्षेत्र के लिए कुल 150 राहतकर्मी और 34 वाहन भेजे गए हैं। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने अथवा संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। जिनतांग काउंटी के निवासी जेहांग शुन ने शिन्हुआ को बताया,‘‘भूकंप के झटके 10 से ज्यादा सेकेंड के लिए महसूस हुए और मेरा पलंग हिल रहा था।’’ प्रांत की राजधानी के चेंगदू शहरी इलाके में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यह स्थान भूकंप के केन्द्र से 38 किलोमीटर दूर है। एक निवासी ने बताया कि भूकंप के बाद बहुत से लोग घरों के बाहर ही रहे और चेहरों पर मास्क लगाए हुए थे। कुछ लोगों ने कार के अंदर रजाई ओढ़ कर रात बिताई।

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: Gyanesh Kumar के चलते बंपर वोटिंग के पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं, फिर Vote Chori कैसे हो गयी?

West Bengal Police में बड़ा फेरबदल: STF आईजीपी और डीआईजी समेत 23 अधिकारियों का ट्रांसफर

Delhi में एकजुट दिखने वाले दल UP में आपस में लड़ रहे, INDIA Bloc की यह कैसी एकता है?

पिता को जेल भिजवाने के लिए CM Mohan Yadav को दी थी धमकी, Bhopal Police ने आरोपी को दबोचा