मेदवेदेव ने अकापुल्को मैक्सिको ओपन के दूसरे दौर में किया प्रवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2022

अकापुल्को (मैक्सिको),  (एपी) डेनियल मेदवेदेव ने मैक्सिको ओपन टेनिस टूर्नामेंट में बेनोइट पायर को 6-3, 6-4 से हराकर दूसरे दौर प्रवेश करने के साथ नंबर एक रैंकिंग हासिल करने की अपनी कवायद जारी रखी। यह 26 वर्षीय रूसी खिलाड़ी यदि यहां खिताब जीतने में सफल रहता है तो वह,  नोवाक जोकोविच को हटाकर शीर्ष पर काबिज हो जाएगा। पिछले साल यूएस ओपन के विजेता और इस साल आस्ट्रेलियाई ओपन में उप विजेता रहे मेदवेदेव पहली बार मैक्सिको में खेल रहे हैं। मेदवेदेव अगर यह टूर्नामेंट जीत जाते हैं या फाइनल में पहुंचते हैं और जोकोविच दुबई में नहीं जीत पाते हैं तो फिर वह 2004 के बाद नंबर एक पर पहुंचने वाले पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Summer Body Odour को कहें Bye-Bye, घर पर बनाएं ये कमाल का Natural Powder

Relationship में Partner बना रहा है दूरी? ये आसान Tips आपकी Love Life को फिर से संवारेंगी

BJP सांसद Jagdambika Pal की सरकार से बड़ी मांग, Anganwadi Workers का मानदेय एक समान हो

अमेरिका-ईरान युद्ध से अब इंटरनेट सेवाओं पर संकट के बादल