मीरा राजपूत ने गोवा हॉलीडे की शेयर की तस्वीरें, लेकिन शाहिद कपूर कहीं गायब?

By रेनू तिवारी | Jan 18, 2021

अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने इस समय गोवा में अपनी वेकेशन एंजोय कर रही है। मीरा ने गोवा छुट्टी से अपने सोशल मीडियापर काफी तस्वीरे और वीडियोज भी शेयर कर रही है। मीरा राजपूत और शाहिद को गोवा जानें के दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जिसके बाद मीरा ने वेकेशन से अपडेट साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और काफी तस्वीरों को शेयर किया। 

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत ने नये पोस्टर के साथ शेयर की फिल्म धाकड़ की रिलीज डेट 

मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम की स्टोरी में अपने वेकेशन की कई सोलो फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपनी स्विमिंग सूट को भी दिखाया है। तस्वीर के कैप्शन लिखा "आप मुझे जैस्मीन कह सकते हैं।"

तस्वीर में आप शाहिद को काफी मिस करेंगे क्योंकि मीरा राजपूत ने शाहिद के साथ सोशल मीडिया पर कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की है। यहां तक की शाहिद कपूर ने भी गोवा वेकेशन से मीरा के साथ कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की है। 

इसे भी पढ़ें: महान भारतीय शास्त्रीय संगीतकार उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का निधन

इस बीच, शाहिद ने अपनी आगामी फिल्म, जर्सी की रिलीज की तारीख की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। फिल्म इसी नाम की 2019 तेलुगु ब्लॉकबस्टर की हिंदी रीमेक है और इस साल 5 नवंबर को दिवाली के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा