मेरठ : वोटर लिस्ट में एक ही बूथ पर महिला के नाम से बनाए 10 वोट, जिलाधिकारी से की शिकायत

By राजीव शर्मा | Nov 24, 2021

मेरठ की कैंट विधानसभा में आंख बंद करके वोट बना दी गई हैं। रविवार को एक बूथ पर एक महिला की 10 वोट बनी देखकर हर कोई हैरान रह गया। भाजपा नेता सुरेश जैन रितुराज ने जिलाधिकारी से शिकायत की है।


कैंट विधानसभा के भाजपा छावनी मंडल प्रभारी और उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुरेश जैन रितुराज ने मंडल अध्यक्ष विशाल कनौजिया के साथ रविवार को मतदाता सूची का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें एक ही महिला की बूथ नंबर 264 पर दिलकश नाम की महिला के 10 वोट बने हुए मिले।

छावनी मंडल प्रभारी सुरेश जैन रितुराज ने इस लापरवाही पर आपत्ति जताई। उन्होंने डीएम को लिखित शिकायत सौंपकर सुधार की मांग की।


डीएम से की शिकायत में उन्होंने बताया कि वे विशेष अभियान के दौरान बूथों पर नए मतदाताओं के नाम शामिल कराने की प्रक्रिया का निरीक्षण कर रहे थे। मेरठ कैंट विधान सभा का बूथ नंबर 264 दीवान पब्लिक स्कूल, वेस्ट एंड रोड के कमरा संख्या चार में बना है। इस बूथ की मतदाता सूची के अनुभाग 02 में साउथ एंड रोड भूसा मंडी निवासी महिला दिलकाश के नाम से दस वोट थीं। दिलकाश के पिता का नाम याकुश तथा मकान संख्या 240 लिखा है। इस महिला का नाम मतदाता सूची के क्रमांक 937, 938 ,940, 942, 943 ,944, 945, 946 ,947 और 948 पर दर्ज हैं। मंडल अध्यक्ष विशाल कनौजिया के साथ उन्होंने विभिन्न बूथों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ राजीव शर्मा, नितिन कंसल, नीरज राठौर मौजूद रहे।


प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान