मेरठ : गन्ना अधिकारियों के निरिक्षण के बाद नए पेराई सत्र की शुरुआत की तैयारी में जुटी की चीनी मिल्स

By Rajeev Sharma | Sep 03, 2021

मेरठ,गन्ने की पेराई सत्र के इंतज़ार में बैठे लाखो किसानों को ये ख़बर ज़रुर जान लेनी चाहिए... मेरठ मण्डल के उप गन्ना आयुक्त का दावा है कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक मेरठ की सभी चीनी मिलें चल जाएंगी। यही नहीं उनके मुताबिक मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, गाज़ियाबाद की सभी चीनी मिलें नवंबर के पहले सप्ताह तक चल जाएंगीं। 

मेरठ जिले की सभी छह चीनी मिलों में से दो चीनी मिलों का निरीक्षण हो चुका है। उप गन्ना आयुक्त व जिला गन्ना अधिकारी ने किनौनी व मोहिद्दीनपुर चीनी मिल का निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने चीनी मिल अधिकारियों को समय से पेराई सत्र के शुभारंभ के दिशा-निर्देश दिए हैं। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक जिले की चीनी मिलों के पहिये संचालित हो जाएंगे। 

उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र ने जिला गन्ना अधिकारी डा. दुष्यंत कुमार के साथ शुक्रवार को मोहिद्दीनपुर चीनी मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने चीनी मिल के नये पेराई सत्र के लिए मरम्मत व अनुरक्षण कार्य का जायजा लिया। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि गन्ना ले जाने वाली चेन 20 सितंबर तक तैयार हो जाएगी। फाइब्राइजर की बड़ी मोटर दिल्ली से शीघ्र मरम्मत होकर वापस मंगाई गई है। चारों मुख्य मोटर की मरम्मत पूर्ण हो चुकी है व उन्हें अपने स्थान पर लगाया जा चुका है। चीनी बैगिंग खंड में बैगिंग स्थल से निकास की ओर ले जाने वाली कनवेयर बेल्ट को उच्चीकृत किया जा रहा है। मिल हाउस, ब्वायलर हाउस व विभिन्न संयंत्रों के मरम्मत व अनुरक्षण का कार्य लगभग 65 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। निरीक्षण के समय प्रधान प्रबंधक व मुख्य अभियंता मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

देश-विदेश के प्रमुख घटनाक्रम: चक्रवात Arnab, PM Modi का संबोधन और बड़ी खबरें

Ministry of Corporate Affairs ने NCLT और NCLAT को पूरी तरह Hijack कर लिया है, CJI Surya Kant ने Modi सरकार पर की बेहद कड़ी टिप्पणी

मोदी जी 3 बार PM बने और चौथी बार भी बनेंगे, लखनऊ में बोले शाह- गंगोत्री से गंगा सागर तक भगवा ही भगवा दिखाई देता है

Joshimath में 6 लोगों को ले जा रहा Helicopter Crash, खोज में जुटी SDRF टीम