मेरठ : प्रतिबन्ध के बावजूद दीपावली पर जमकर चले पटाखे , हवा बनी हुई जहर

By राजीव शर्मा | Oct 28, 2021

मेरठ , पटाखों की बिक्री प्रतिबंधित होने के साथ ही उन्हें किसी हाल में न जलाने के दिशा निर्देश के बाद भी दीपावली के त्योहार पर मेरठ शहरवासियों ने जमकर पटाखे छोड़े। आतिशबाजी ने पहले से खराब चल रही मेरठ की हवा की सेहत को और ज्यादा झकझोर कर रख दिया। सारे निर्देश हवा हो गए इससे शहर की हवा बेहद खराब हो गई है। पटाखों से निकले प्रदूषण के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंच गया। स्थिति यह थी कि मेरठ और आसपास के कई जिलों में वायु प्रदूषण की हालत खतरनाक स्थिति में पहुंच गई। मेरठ शहर में आतिशबाजी के धुएं, धूल और धुंध के साथ ही मौसमी कारण के चलते शुक्रवार सुबह आठ बजे हवा में पीएम 2.5 की मात्रा 472.31 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक पहुंच गई। दूसरी ओर रात 12 बजे एक्यूआइ अर्थात एयर क्वालिटी इंडेक्स का आंकड़ा 449 दर्ज किया गया।


दीवाली की रात से अत्यधिक खतरनाक स्तर पर पहुंची हवा ही गुणवत्ता 36 घण्टे बाद भी नहीं सुधर पाई है। शनिवार सुबह मेरठ में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के तीन निगरानी केंद्रों गंगा नगर, पल्लवपुरम और जयभीम नगर पर हवा की गुणवत्ता खतरनाक श्रेणी में बनी हुई है। 


वहीं मौसम ने प्रदूषण से जूझ रहे मेरठ सहित एनसीआर को राहत के संकेत देने शुरू कर दिए हैं। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवा मैदानों में पहुंचनी शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को 11 बजे मेरठ में हवा की गति 14 किमी प्रति घंटे तक पहुंच चुकी है। निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार शनिवार दोपहर बाद हवा की गति 20-25 किमी प्रति घण्टे तक पहुंचने की उम्मीद है। हवा की गति बढ़ते ही वातावरण की निचली सतह पर मौजूद प्रदूषक छंट जाएंगे। उम्मीद है देर शाम तक हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ शुरू हो जाएगा।


प्रमुख खबरें

Vaishno Devi College controversy: प्रदर्शनकारियों ने LG Manoj Sinha का पुतला जलाया, वापस जाओ के नारे

गरीबों के काम का अधिकार छीना! CWC की बैठक में Kharge बोले- MGNREGA पर मोदी सरकार के खिलाफ लड़ेंगे

जब बड़े-बड़े स्टार्स ने ठुकराई मूवी; तब 1 रुपये में सलमान खान ने की थी फिल्म , जानिए क्या था वो रोल!

किस बात पर इतना भड़क गए जिनपिंग? अमेरिका की 20 रक्षा कंपनियों पर ठोक दिया बैन