मेरठ में पांच युवकों ने किया छात्रा से बलात्कार, बाद में घटना का वीडियो किया अपलोड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2021

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के मवाना थाना क्षेत्र में पांच युवकों ने एक छात्रा के साथ कथित रूप से अप्राकृतिक यौन संपर्क बनाने के बाद उसका बलात्कार करने की कोशिश की और बाद में इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप सिंह ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर शुक्रवार को बताया कि थाना मवाना क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय छात्रा पंकज नाम के आरोपी से पहले से परिचित है।

इसे भी पढ़ें: मेरठ में बड़ा डेंगू का प्रकोप मचा हड़कंप,प्रशासन अलर्ट

सिंह ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर बताया कि छात्रा घटना के दिन यानी 18 अगस्त को पंकज से मिलने खेत गई थी तथा दो-चार और युवक वहां आ गये, जिसके बाद उन्होंने छात्रा के साथ अप्राकृतिक यौन संपर्क बनाने के साथ ही उससे बलात्कार की कोशिश की। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया और पीड़िता को धमकी थी कि यदि उसने इस बारे में किसी को जानकारी दी, तो वे उसके पिता को गोली मार देंगे। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपने पिता की जान को खतरा होने के कारण यह बात किसी को नहीं बताई, लेकिन पिछले दिनों आरोपियों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद छात्रा के परिजन को घटना की जानकारी हुई। सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पंकज और चार-पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

रेस कोर्स एयर फोर्स स्टेशन पर बड़ा फैसला, वायु सेना ने 39.5 एकड़ जमीन L&DO को सौंपी

BSE Sensex में 2009 अंकों का जबर्दस्त उछाल, Nifty 24500 के पार बंद

दिलजीत से लेकर कैलाश खेर तक, 5 दिग्गजों की आवाज में आई Ramayana की Shree Hanuman Chalisa

Jitendra Singh के Foreign Funding दावों पर CJP का पलटवार, सबूत दिखाने की दी चुनौती