मेरठ को मिली अत्यादुनिक सुविधाओं से लैस इलेक्ट्रिक बसों की सौगात

By राजीव शर्मा | Jan 05, 2022

मेरठ,लंबे समय के इंतजार के बाद मेरठ वासियों को आखिरकार इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिल गई। लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोकार्पण कर दिया। अभी तक 50 बसों की फ्लीट में से केवल पांच बस ही मेरठ को मिलीं है। मुख्यमंत्री ने लखनऊ से वर्चुअल कॉन्फ्रेंस द्वारा बसों का शुभारंभ किया। एमसीटीएसएल के एमडी के. के. शर्मा ने बताया कि मेरठ में कमिश्नर ने हरी झंडी दिखाकर बसों का संचालन शुरू कराया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल और मेरठ दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर इन बसों में टिकट लेने वाले पहले यात्री बने। 

 

इलेक्ट्रिक बस लो फ्लोर वातानुकूलित है और इसमें 28 सीट लगी है, जिसमें दो सीट दिव्यांगों की है। बस में सुरक्षा के लिए पांच कैमरे लगे हैं और पैनिक बटन लगा है। बस में लगे पैनिक बटन को दबाकर महिलाएं व युवतियां पुलिस की मदद ले सकेंगी। पैनिक बटन से सीधे डायल 112 को सूचना पहुंचेगी। बस में एलईडी डेस्टिनेशन बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट हैं। यात्रियों को इलेक्ट्रानिक टिकटिंग मशीन से टिकट मिलेगा। जीपीएस के जरिये बस की गतिविधि कंट्रोल रूम में बैठकर देखी जा सकेगी। बस में दो दरवाजे हैं। खिड़की खुलने की व्यवस्था नहीं है। इसकी जगह पर शीशे लगे हैं जो पूरी तरह सील है। 

वहीं बस में दिव्यांगों के लिए रैम्प की भी सुविधा है। वे अपनी ट्राई साइकिल लेकर बस में चढ़ सकते हैं। बस की अधिकतम स्पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटा है और 60 किलोमीटर पर स्पीड गवर्नर लगा है। बस के दरवाजे बंद नहीं हुए तो बस आगे नहीं चल सकेगी। बस के चालक प्रशिक्षित है। बस का संचालन और रखरखाव सीएफएमएस प्राइवेट लिमिटेड करेगी। चालक भी इसी कंपनी के होंगे।

इलेक्ट्रिक बसों का किराया इस तरह होगा, तीन किमी तक पांच रुपये, छह किमी तक 10, 10 किमी तक 15, 14 किमी तक 22, 19 किमी तक 30, 24 किमी तक 35, 30 किमी तक 40, 36 किमी तक 45 व 42 किमी तक के सफर के लिए 50 रुपये खर्च करने होंगे।

प्रमुख खबरें

सिर्फ पैसे की बरामदगी पर भ्रष्टाचार की सजा नहीं, High Court ने 10 साल पुराने केस में दी राहत

Social Media अवमानना केस: Arvind Kejriwal को राहत, Delhi High Court में 16 नवंबर को सुनवाई

Mayawati ने SP के PDA रथ पर साधा निशाना, कहा- Muslim वोटर्स BSP की तरफ बढ़ रहे

Imphal Trip: Kangla Fort से लेकर Ima Market तक, Imphal में देखने लायक हैं ये प्रमुख स्थल