मेरठ: दरोगा पर महिला मित्र के साथ मिलकर हनीट्रैप गैंग चलाने का आरोप , पुलिस ने खोला राज

By राजीव शर्मा | Aug 10, 2021

मेरठ। मेरठ के SSP प्रभाकर चौधरी के तेवरों से पुलिस विभाग में हड़कंप जैसी स्थिति मची हुई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ एसएसपी लगातार पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई कर रहे हैं। अब एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मेरठ के गंगानगर थाने में तैनात दरोगा दिनेश कुमार को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि दारोगा एक युवती के साथ मिलकर हनीट्रैप गैंग चला रहा था। दोनों लोगों को फंसाकर रुपये ठगने का काम करते थे। मामले में दारोगा समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।  

इसे भी पढ़ें: मेरठ में बिजली बंबा बाईपास पर सिपाही को दो युवकों ने मारी गोली, जख्मी अवस्था में अस्पताल में भर्ती 

पुलिस का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली थी कि हनीट्रैप के माध्यम से लोगों से रुपये ऐंठने का काम किया जाता था। जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि इसमें गंगानगर में तैनात एक दारोगा और उसकी महिला मित्र शामिल है। वहीं इस मामले में हापुड़ के युवक को भी शिकार बनाया गया था। पुलिस ने इस मामले में दारोगा समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं जाँच में दारोगा के भ्रष्टाचार व हनीट्रैप के मामले में लिप्त होने की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम द्वारा पकड़े गए दारोगा के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार