मेरठ : मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में अब रात की पाली में भी लगेगा कॅरोना का टीका

By राजीव शर्मा | Oct 30, 2021

मेरठ ,स्वास्थ्य विभाग ने शहर के दो बड़े टीकाकरण केंद्रों पर दो शिफ्ट में कोरोना से बचाव को टीकाकरण शुरू करने का निर्णय लिया है। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में अब रात 10 बजे तक भी टीकाकरण करा सकेंगे। कामकाजी लोगों को टीका लगवाने में परेशानी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने शहर के इन दो बड़े टीकाकरण केंद्रों पर दो शिफ्टों में टीकाकरण शुरू करने का निर्णय लिया है। ऐसा क्लस्टर मॉडल 2.0 के तहत एक नवंबर से लागू होने वाले क्लस्टर मॉडल के तहत किया जाएगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीन गौतम ने बताया कि अब टीका लगवाने के लिए पहले से पोर्टल पर पंजीकरण करने या फिर स्लॉट बुक करने की जरूरत नहीं है। सभी टीकाकरण केंद्रों पर ऑनस्पॉट पंजीकरण करते हुए कोविड रोधी टीका लगाया जा रहा है। किसी नजदीकी केंद्र पर अपना मोबाइल और आधार कार्ड लेकर पहुंचें और टीका लगवाएं। टीके की दूसरी डोज लगवाने वाले वही मोबाइल साथ लेकर जाएं जिसका नंबर पहली डोज लेते समय दर्ज कराया था। मोबाइल पर दूसरी डोज के लिए आए मैसेज को दिखाकर किसी भी नजदीकी केंद्र पर टीका लगवाया जा सकता है।

डीआईओ ने कहा कि टीका लगवाने के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूरी है। घर से मास्क लगाकर ही निकलें, हाथों की सफाई और दो गज की दूरी का ध्यान रखें।

प्रमुख खबरें

Noida के Banquet Hall में लिफ्ट गिरने के मामले में संचालक समेत तीन पर केस दर्ज

Bhiwandi building collapse: भिवंडी में इमारत ढहने से 1 की मौत, 8 लोगों के फंसे होने की आशंका

Pakistan के Quetta में कोयला खदान में विस्फोट, 32 खनिकों की मौत और 10 फंसे

Faridabad murder: अनंगपुर में मिला पेंटर का शव, प्रेमिका के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज