मिलिये उन महिलाओं से जिन्होंने हर भारतीय को किया है गौरवान्वित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2018

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आइए मिलते हैं उन महिलाओं से जिन्होंने हर भारतीय को किया है गौरवान्वित और अपने कार्यों से देश की आधी आबादी के लिए बनी हैं प्रेरणा स्त्रोत।

किरण बेदी- डॉ. किरण बेदी भारतीय पुलिस सेवा की पहली महिला अधिकारी हैं। वह 1972 में आईपीएस बनीं थीं। 35 वर्ष तक सेवा में रहने के बाद सन 2007 में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली। उन्होंने अपने कार्यकाल में संयुक्त राष्ट्र पुरसकार, मैगसैसे पुरस्कार सहित अनेकों पुरस्कार हासिल किये। डॉ. किरण बेदी इस समय पुडुचेरी की उप-राज्यपाल हैं।

 

 

सुमित्रा महाजन- सुमित्रा महाजन भारत की वरिष्ठ राजनेत्रियों में से हैं। वह वर्तमान में लोकसभा की अध्यक्ष हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से श्रीमती महाजन 1989 से लगातार सांसद हैं। इंदौर में वह 'सुमित्रा ताई' (सुमित्रा दीदी) के नाम से प्रसिद्ध हैं। श्रीमती महाजन श्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में राज्यमंत्री भी रह चुकी हैं।

 

 

सावित्री जिंदल- सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर राजनेत्रियों में से हैं। फोर्ब्स की अमीरों की सूची में 8 भारतीय महिलाएं हैं जिनमें श्रीमती जिंदल का नाम सबसे ऊपर है। उनकी कुल संपत्ति 8.8 अरब डॉलर है। वह हरियाणा से कांग्रेस की विधायक रह चुकी हैं।

 

 

अवनि चतुर्वेदी- अवनि चतुर्वेदी फ़ाइटर जेट उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला पायलट हैं। उन्होंने मिग-21 बाइसन विमान उड़ा कर कीर्तिमान स्थापित किया। फ़ाइटर पायलट होने का मतलब यह होता है कि युद्ध जैसी स्थिति में अवनि सुखोई जैसे विमान भी उड़ा सकती हैं।

 

 

चंदा कोचर- भारतीय बैंकिंग जगत में चंदा कोचर जानामाना नाम हैं। वह महिला सशक्तिकरण की सबसे बड़ी मिसाल हैं जिन्होंने आईसीआईसीआई बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी के पद से बैंक की सीईओ पद तक की यात्रा की। बैंकिंग सेवाओं की आम आदमी तक पहुँच आसान बनाने के लिए उन्हें विशेष तौर पर जाना जाता है।

 

 

पूजा ठाकुर- पूजा ठाकुर भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर हैं और वर्तमान में वायुसेना मुख्यालय में कार्मिक अधिकारी निदेशालय के तहत प्रचार प्रकोष्ठ 'दिशा' में कार्यरत हैं। वह 25 जनवरी 2015 को राष्ट्रपति भवन में राजकीय अतिथि हेतु ‘इंटर-सर्विस गॉर्ड ऑफ ऑनर’ का नेतृत्व करने वाली पहली भारतीय महिला अधिकारी हैं। गॉर्ड ऑफ ऑनर का अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने निरीक्षण किया था।

 

 

 

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा