Bangladesh में US की बढ़ती रुचि: PM Tarique Rahman और Sergio Gor की बैठक से Strategic Ties को मिलेगी नई दिशा

By अभिनय आकाश | Aug 01, 2026

दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए अमेरिका के विशेष दूत सर्जियो गोर ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से शिष्टाचार भेंट की। यह बैठक आज सुबह, शनिवार को ढाका के तेजगांव स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, बैठक के दौरान आपसी हित के विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया, जिनमें बांग्लादेश और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंध, व्यापार और निवेश का विस्तार तथा क्षेत्रीय सहयोग शामिल हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को बांग्लादेश में भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिका के स्पेशल एनवॉय सर्जियो गोर से मुलाकात की और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: 12-13 सितंबर को दिल्ली में ऐसा दिखेगा नजारा, व्हाइट हाउस से लेकर NATO मुख्यालय तक मच जाएगी खलबली!

गोर ने 25 जून को कहा कि दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिका के स्पेशल एनवॉय के तौर पर, मैं उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। बैठक के बारे में बताते हुए गोर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि आज मैंने माननीय प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की और अमेरिका और बांग्लादेश के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूत करने और हमारी साझेदारी को बढ़ाने के शानदार मौकों पर चर्चा की। यह अमेरिका के लिए प्राथमिकता है, और साथ मिलकर काम करके हम असल नतीजे हासिल कर सकते हैं

प्रमुख खबरें

Asian Senior Wushu Championship: भारत करेगा 2028 में मेजबानी, 42 देशों के 500 खिलाड़ी होंगे शामिल

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य