PM मोदी के साथ CMs की बैठक में केजरीवाल फिर से बने चर्चा का विषय, बीजेपी ने कहा- Mannerless

By अभिनय आकाश | Apr 27, 2022

साल 2021 के अप्रैल का महीना और बेतहाशा फैलते कोरोना वायरस व तेज गति से देश में बढ़ते मामलों की संख्या के बीच देश के प्रधानमंत्री ने कोरोना प्रभावित 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक मीटिंग बुलाई थी जिसमें इसके खतरे से मुकाबले पर विचार विमर्श करने पर फोकस था। पीएम मोदी सभी मुख्यमंत्रियों से वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। लेकिन जैसे ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बोलने की बारी आई मीटिंग की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हो गई। ये  चैनलों पर भी प्रसारित होने लगी। लेकिन बाद अचानक लाइव स्ट्रीमिंग बंद भी हो गयी। एम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लाइव टेलीकास्ट करने पर प्रोटोकॉल के पालन की नसीहत दी। मीटिंग के एक हिस्से का अरविंद केजरीवाल लाइव टेलीकास्ट कर रहे थे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने उनकी टिप्पणी के बाद कहा कि इस मीटिंग में एक बात बहुत गलत हो रही है और प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। बाद में केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मीटिंग को लाइव दिखाने के लिए माफी मांग ली। लेकिन इसके ठीक एक साल बाद कोरोना की चौथी लहर की आशंकाओं के बीच एक बार फिर से प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग की और इस बार भी चर्चा का केंद्र अरविंद केजरीवाल बन गए।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद