Bengaluru में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक का कोई प्रभाव नहीं होगा: बोम्मई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2023

हुबली। बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक से पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि ऐसी बैठकों का कोई राजनीतिक अर्थ नहीं है और आने वाले दिनों में ऐसी कई बैठकें हो सकती हैं, लेकिन उनका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि विपक्षी दलों के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को हराने के अलावा एकजुट होने का कोई विशेष उद्देश्य नहीं है। सत्रह और 18 जुलाई को कांग्रेस द्वारा आहूत विपक्षी दलों की बैठक के लिए 24 गैर-भाजपा दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इस बैठक का उद्देश्य 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करना है।

इसे भी पढ़ें: मानहानि मामले में Rahul Gandhi कर रहे रोक लगाने की मांग, Supreme Court में उठाए सवाल

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड पर नियंत्रण के बाद देश में जो विकास हुआ है, उससे मोदी को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। लोग अच्छी तरह जानते हैं कि देश की सुरक्षा, प्रगति, आर्थिक विकास, शिक्षा और सामाजिक विकास केवल मोदी द्वारा ही संभव है।’’ उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में विपक्ष की ऐसी कई बैठकें हो सकती हैं, लेकिन इसका कोई प्रभाव नहीं होगा। कांग्रेस द्वारा बुलाई गई यह बैठक विपक्षी दलों की दूसरी ऐसी बैठक है। पहली बैठक 23 जून को बिहार के पटना में हुई थी जिसमें 15 पार्टियों ने हिस्सा लिया था। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी 17 जुलाई को रात्रिभोज बैठक में शामिल होने की उम्मीद है जहां इन दलों के नेता मौजूद रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Modi Rubber की 59 एकड़ जमीन के अवैध ट्रांसफर पर Allahabad High Court ने दिए नए सिरे से जांच के आदेश

Rajya Sabha चेयरमैन CP Radhakrishnan ने गठित की विभिन्न समितियां, खरगे भी शामिल

Womens Asia Cup: Smriti Mandhana के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

AISA ने छात्र आंदोलनों को एकजुट करने के लिए बनाया National Platform