Meghalaya Assembly Elections: 10 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2023

शिलांग। मेघालय में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान प्रशासन ने पूर्वी जयंतियां हिल्स जिले के एक गांव से करीब 10 लाख रुपये नकद जब्त किये हैं, जिनका कोई लेखा-जोखा नहीं है। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुतंगा-साईपुंग विधानसभा क्षेत्र के उम्किआंग गांव में तीन अलग-अलग अभियानों में असम से आने वाले वाहनों से यह नकदी जब्त की गई है। मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ. आर. खारकोंगर ने ‘पीटीआई/भाषा’ को बताया, ‘‘जिला प्रशासन ने सुतंगा-साईपुंग विधानसभा क्षेत्र से 10.72 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं।

प्रमुख खबरें

Palghar के आश्रम स्कूल में 7 वर्षीय छात्र की बुखार से मौत, जांच के लिए SIT गठित

PNB Scam: CBI Court ने गोकुलनाथ शेट्टी की पत्नी को राहत देने से इनकार किया

Gurugram Rain से जलमग्न हुआ शहर, 70 मिमी बारिश के बाद कई जगह धंसी सड़कें

Gujarat ATS ने पकड़ा Shimla का वांछित ड्रग तस्कर, 1.12 किलो हेरोइन केस में था फरार