मेघालय :मुख्यमंत्री कार्यालय पर हमला करने वाली भीड़ को भड़काने के लिए तृणमूल नेता गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2023

मेघालय पुलिस ने तुरा शहर में मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा के कार्यालय पर हमला करने वाली भीड़ को भड़काने के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता रिचर्ड एम. मारक को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक एल.आर. बिश्नोई ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा के करीबी सहयोगी मारक को सोमवार रात मुख्यमंत्री कार्यालय पर हमला, तोड़़फोड़ और आगजनी किए जाने के बाद शुरू हुई धरपकड़ में गिरफ्तार किया गया है। मारक की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की दो सदस्य भी शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक ने बताया, हमने रिचर्ड एम मारक को गिरफ्तार किया है।

इस घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हमला उस वक्त हुआ जब मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा अचिक कॉन्शियस होलिस्टिकली इंटीग्रेटेड क्रिमा (एसीएचआईके) और गारो हिल्स स्टेट मूवमेंट कमेटी (जीएचएसएमसी) के नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे, जो तुरा को पूर्वोत्तर राज्य की शीतकालीन राजधानी बनाने की अपनी मांग को लेकर दबाव डाल रहे थे। हमले के बाद आगजनी और तोड़फोड़ की गई। हालांकि घटना में भवन के अंदर मौजूद मुख्यमंत्री सुरक्षित रहे।

प्रमुख खबरें

चेन्नई की Puzhal Central Jail से भागे दो कैदी दोबारा गिरफ्तार, लापरवाही पर 7 कर्मी सस्पेंड

Lucknow Cafe Owner Death Case में मॉडल Shradha Dubey समेत 3 आरोपी 10 दिन की जेल भेजे गए

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय