मेघालय सरकार ने सचिवालय स्थानांतरण को मंजूरी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2022

शिलांग|  मेघालय मंत्रिमंडल ने सोमवार को राज्य सचिवालय भवन को न्यू शिलांग टाउनशिप (एनएसटी) में स्थानांतरित करने को मंजूरी दे दी, जिसमें मेघालय सरकार के कार्यालय हैं।

रिम्बुई ने कहा, हमने मेघालय सरकार के प्रशासनिक भवन को चरणबद्ध तरीके से मावपडांग मवखानु के पास एनएसटी में स्थानांतरित करने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि शिलांग में यातायात जाम के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया।

राज्य मंत्रिमंडल ने 1500 से अधिक ऐसे गांवों के बच्चों के लिए बाल अवस्था विकास मिशन (ईसीडीएम) के कार्यान्वयन को भी मंजूरी दी है, जो सरकार के आईसीडीएस कार्यक्रम के अंतर्गत नहीं आते हैं। ईसीडीएम का उद्देश्य बच्चों को पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में समग्र रूप से विकसित करना है।

प्रमुख खबरें

White House में रोक जारी रहने पर CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे अदालत

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया

Faridabad के बड़खल में अवैध खनन पर NGT सख्त, Haryana सरकार को भेजा नोटिस

Wildlife SOS के 12 केंद्रों की होगी जांच, CZA ने छह राज्यों को दिया निरीक्षण का निर्देश