राजीव गांधी से हाथ मिलाकर अब्दुल्ला ने कांग्रेस को जेब में डाला, महबूबा का बड़ा अटैक, कहा- युवाओं के लिए अभी भी खोद रहे कब्र

By अभिनय आकाश | Sep 19, 2024

जम्मू कश्मीर में पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है। दूसरे चरण में 25 सितंबर को वोटिंग होगी। राजौरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मुफ्ती साहब (मुफ्ती मोहम्मद सईद) ने बहुत कोशिश की, 50 साल में कांग्रेस को खड़ा किया (जम्मू-कश्मीर में)। जब कांग्रेस यहां स्थापित हुई, तो फारूक साहब ने राजीव गांधी से हाथ मिलाया और कांग्रेस को अपनी जेब में डाल लिया। उन्होंने अभी-अभी एक व्यक्ति को मौत की सजा दी है, जिसका मैं नाम नहीं लूंगी। उन्होंने 1987 के चुनावों में धांधली की और ऐसी स्थिति बना दी कि जम्मू-कश्मीर के लोग अभी भी युवाओं के लिए कब्र खोद रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: इन उम्मीदवारों को मिला जमात-ए-इस्लामी का समर्थन, कश्मीर चुनाव में क्या पड़ेगा असर?

तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कुल 365 उम्मीदवारों ने निर्दलीय के रूप में पर्चा भरा है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव लड़ने वाले निर्दलीय उम्मीदवारों की यह दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। अमरनाथ भूमि विवाद आंदोलन के तुरंत बाद हुए 2008 के विधानसभा चुनावों में 468 उम्मीदवारों ने निर्दलीय के रूप में किस्मत आजमाई थी। इस आंदोलन में दर्जनों लोग मारे गए थे और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों की कुल संख्या भी अब तक की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। 

प्रमुख खबरें

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना