महबूबा मुफ्ती का बड़ा आरोप, जिन्ना की राह पर बीजेपी, बनाना चाहती है कई पाकिस्तान

By अभिनय आकाश | Mar 22, 2022

आजादी के साथ ही देश को बंटवारे का जख्म भी मिला। देश के दो टुकड़े हुए और पाकिस्तान बना। तब से लेकर अबतक भारत और पाकिस्तान के बीच खाई और चौड़ी हो गई है। मोहम्मद अली जिन्ना को इस बंटवारे और लाखों लोगों के दर्द का दोषी माना जाता है। जिन्ना इस वक्त दुनिया में नहीं हैं लेकिन चुनावों में जिन्ना का नाम खूब इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अब जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर ही जिन्ना की राह पर चलने का आरोप लगाया है। पीडीपी प्रमुख ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के लोग मुल्क को तोड़ना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा हमला करते हुए कहा कि ये लोग कई पाकिस्तान बनाना चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: मनोज सिन्हा बोले- जम्मू कश्मीर को आतंक एवं भ्रष्टाचार से मुक्त बनाना है लक्ष्य

महबूबा मुफ़्ती ने कहा कि हमने बहुत बुरे वक़्त देखे हैं। लेकिन, हम चाहते हैं कि यह खून-खराबा अब हमेशा के लिए बंद हो। मगर ये नहीं चाहते। ये चाहते हैं कि पाकिस्तान के साथ हमारा झगड़ा रहे। हिंदू, मुस्लिम, जिन्ना करते रहे। अब तो ये जिन्ना को छोड़कर बाबर और औरंगजेब को याद करते हैं। औरंगजेब 500 साल पहले था, बाबर 800 साल पहले था। हमारा उसके साथ क्या लेना देना। आप उसे क्यों याद करते हो।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार