पाकिस्तानियों को नहीं, कश्मीरियों को घर में घुसकर मारा जा रहा हैः महबूबा का बड़ा आरोप

By नीरज कुमार दुबे | Jul 14, 2022

फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती अपना पाकिस्तान राग अलापना कभी नहीं छोड़ते। जम्मू-कश्मीर में बदले माहौल में तेज तरक्की हो रही है लेकिन इन दोनों नेताओं को लगता है कि हालात बहुत खराब हैं। शायद इनके लिए हालात इसलिए खराब हों क्योंकि अब वहां भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं रह गयी है, इन नेताओं के लिए हालात शायद इसलिए खराब हो रहे होंगे कि अब राजनीति और प्रशासन में परिवारवाद और भाई-भतीजावाद की कोई जगह नहीं रह गयी है। जम्मू-कश्मीर में दशकों तक राज करने और इस पूरे क्षेत्र को विकास से दूर रखने वाले यह नेता अपने खराब हालात को केंद्र शासित प्रदेश के हालात से जोड़ देते हैं इसलिए इन्हें सब कुछ खराब ही खराब दिखता है।

इसे भी पढ़ें: सरकार जब तक कश्मीरी लोगों का दिल नहीं जीतेगी, आतंकवाद खत्म नहीं होगा : फारूक अब्दुल्ला

यही नहीं महबूबा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह एक समिति द्वारा सिफारिश की गई संख्या से कहीं अधिक श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति देकर अमरनाथ यात्रा को ‘‘राजनीतिक मुद्दा’’ बना रही है। पीडीपी प्रमुख ने आरोप लगाया कि गत शुक्रवार को बादल फटने की घटना में मरने वालों की वास्तविक संख्या को प्रशासन छिपा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें अब तक नहीं पता क्योंकि वे सच छिपा रहे हैं। वे कह रहे हैं कि 15-16 लोगों की मौत हुई है, लेकिन कई लोग अब भी लापता हैं। मलबे से मरे हुए घोड़े और मोटरसाइकिलें निकल रही हैं और अब भी कई लोग लापता हैं। जितना बताया जा रहा है, उससे कहीं बड़ी यह क्षति प्रतीत हो रही है।’’

महबूबा ने आरोप लगाया, ‘‘ऐसा लगता है कि जम्मू-कश्मीर उनका नहीं है, बल्कि किसी पड़ोसी का है। वे हमारे विलय को स्वीकार नहीं करते जो समान स्तर पर किया गया। वे मानते हैं कि हम किसी और इलाके के हैं जिस पर उन्होंने अब कब्जा किया है।''

इसे भी पढ़ें: PoK में क्यों लग रहे आजादी आजादी के नारे? क्या बांग्लादेश की तरह यह क्षेत्र भी पाक के हाथ से जायेगा?

दूसरी ओर, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि कश्मीर में आतंकवाद तब तक खत्म नहीं होगा जब तक कि सरकार घाटी में लोगों का दिल नहीं जीत लेती और पाकिस्तान से बात करके समाधान नहीं ढूंढ़ लेती। मंगलवार को श्रीनगर में आतंकवादियों द्वारा एक पुलिस अधिकारी की हत्या की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक कश्मीर मुद्दे का समाधान नहीं हो जाता, तब तक लोग मरते रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing