महबूबा मुफ्ती का पुलिस पर आरोप, कहा- गिरफ्तार पीडीपी नेता पारा को रखा जा रहा है अमानवीय दशा में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2021

श्रीनगर। पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये उनकी पार्टी की युवा शाखा के अध्यक्ष वहीद पारा को झूठे आरोप कबूल करने के बाध्य किया जा रहा है और इसके लिए उन्हें ‘‘अमानवीय दशा में रखा जा रहा है और उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।’’ अपने ट्वीटों में महबूबा ने कहा कि यह ‘शर्मनाक और घटिया’ है तथा ऐसी हरकतों से कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण रखने की जिम्मेदारी संभाल रहे संस्थानों को बदनामी ही होती है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू और अन्य के बारे में जानकारी देने पर नकद इनाम की घोषणा की

पारा को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के साथ कथित संबंध को लेकर गिरफ्तार किया था। उन्हें बाद में एक एनआईए अदालत से जमानत मिल गयी थी। लेकिन दो दिन बाद ही उन्हें जम्मू में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और वह हिरासत में ही हैं।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा