जम्मू कश्मीर में टीकाकरण पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल, कहा- प्रशासन के प्रक्रिया पर ध्यान देने की जरुरत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2021

श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन से कहा कि वह टीकाकरण तेजी से करने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करे क्योंकि लॉकडाउन और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) कोविड के खिलाफ केवल एहतियाती उपाय हैं। वह पार्टी पदाधिकारियों की आनलाइन बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। मुफ्ती ने कहा, ‘‘लॉकडाउन और अन्य एसओपी एहतियाती उपाय हैं।

इसे भी पढ़ें: योगी सरकार का ऐलान, कोरोना से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिवारों को 10 लाख की दी जाएगी सहायता राशि

उन्होंने प्रशासन से सभी हितधारकों और स्वास्थ्य क्षेत्र के तकनीकी विशेषज्ञों के समन्वय से एक योजना तैयार करने का आग्रह किया जिससे पाबंदियों में धीरे-धीरे ढील देने की एक रूपरेखा तैयार की जा सके और इन क्षेत्रों को वित्तीय सहायता प्रदान की जा सके। पीडीपी प्रमुख ने संकट को कम करने में अथक प्रयासों के लिए डॉक्टरों, स्वास्थ्य पेशेवरों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं, गैर सरकारी संगठनों और पूरे समाज के प्रयासों की सराहना की।

प्रमुख खबरें

Udhampur Encounter: सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 पाकिस्तानी आतंकी, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Asian Games: ना खाना मिला ना कमरा, Japanese Cruise Ship पर 14 घंटे फंसे रहे Indian Players, बदहाल व्यवस्था

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Shah Rukh Khan और Kamal Haasan समेत फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई

Hardik Pandya को साबित करनी होगी फिटनेस, West Indies के खिलाफ ODI Team से हुए बाहर