अपने विवादित बयानों के लिए लोगों से माफी मांगें अमित शाह: महबूबा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2019

श्रीनगर। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर आरोप लगाया कि वह अपने हालिया विवादित बयानों से देश की नींव हिला रहे रहे हैं। महबूबा ने कहा कि अमित शाह को अपने बयानों के लिए लोगों से माफी मांगनी चाहिए। गौरतलब है कि शाह ने गुरूवार को पश्चिम बंगाल के रायगंज में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बांग्लादेश से आए अवैध प्रवासियों को ‘‘दीमक’’ कहा था। उन्होंने कहा था कि केंद्र में यदि भाजपा की सरकार फिर से बनी तो वह इन अवैध प्रवासियों को देश से निकाल बाहर करेगी। उन्होंने असम की तर्ज पर पूरे देश में एनआरसी लागू करने की भी बात कही थी।  

गांदरबल जिले के कंगन में पत्रकारों से बातचीत में महबूबा ने कहा, ‘‘यह हिंदुओं, सिखों या मुस्लिमों के लिए ही नहीं बल्कि सभी के लिए है। मेरा मानना है कि ऐसे बयानों से वे देश की नींव हिलाने की कोशिश कर रहे हैं। वे देश के लिए खतरा बन चुके हैं। ऐसे बयान देश की धर्मनिरपेक्षता पर हमला हैं। उन्हें लोगों से माफी मांगनी चाहिए।’’

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 3 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 3 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Vrindavan में Premanand Maharaj के आश्रम बाहर लापता किशोर के परिजनों का प्रदर्शन

Asian Games 2026 में Ishan Kishan ने पूरा किया 1000 T20I रन का आंकड़ा, बनाया खास रिकॉर्ड

राजनयिक संबंध नहीं रखने वाले देश का पायलट इजराइली उड़ानें संचालित नहीं कर सकता, फिर Omani Co-Pilot कैसे Flydubai Flight में आ गया?