Jammu Kashmir के परिणाम पर महबूबा मुफ्ती ने NC-कांग्रेस को दी बधाई, कहा- केंद्र को लेना चाहिए सबक

By अभिनय आकाश | Oct 08, 2024

जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को खासी सफलता मिली है। वहीं पीडीपी के हिस्से ज्यादा कुछ हाथ नहीं लगा है। विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पीडीपी की मुखिया महबूबा मुफ्ती का बयान सामने आया है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि केंद्र को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के निर्णायक फैसले से सबक लेना चाहिए और आगामी नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस सरकार के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस नेतृत्व को उसकी जीत पर बधाई दी और कहा कि उनकी पार्टी रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir: महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने मानी हार, ट्वीट कर PDP कार्यकर्ताओं का जताया आभार

पीडीपी प्रमुख ने कहा कि केंद्र को फैसले से सबक लेना चाहिए और सरकार के मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगगर वे ऐसा करते हैं, तो यह विनाशकारी होगा और उनके साथ अब जो हुआ है उससे भी बदतर होगा। महबूबा ने आगे कहा कि उन्होंने (लोगों ने) सोचा कि एनसी-कांग्रेस गठबंधन एक स्थिर सरकार प्रदान करेगा और भाजपा से लड़ेगा और उसे दूर रखेगा। मुझे लगता है कि यही सबसे बड़ा कारण है (एनसी-कांग्रेस गठबंधन की जीत के लिए)।

ॉ

प्रमुख खबरें

Dhanteras पर Yam Deepam समेत 13 दीपक जलाने की परंपरा और इन्हें रखने के सही स्थान

Ramayana Part 1 X Review | रामायण पार्ट 1 पर सोशल मीडिया पर आया दर्शकों का सैलाब! रणबीर, यश और साई पल्लवी की महाकाव्य फिल्म को लेकर क्या बोले लोग?

Cyclone Murasu के दौरान समुद्र में पलटी नाव, तमिलनाडु के 4 मछुआरों के शव बरामद

अपराह्न 2 बजे तक की बड़ी खबरें: Delhi इमारत हादसा, Jharkhand खदान दुर्घटना और Modi का बयान