महबूबा मुफ्ती ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की जीत पर दी अरविंद केजरीवाल को बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2020

श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) की प्रमुख को दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की जीत पर बधाई दी। महबूबा की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने मंगलवार को अपनी मां के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘ श्रीमती मुफ्ती की ओर से मैं अरविंद केजरीवाल को उनकी शानदार जीत और खासकर दिल्ली वालों द्वारा कटु विभाजनकारी राजनीति को खारिज करने एवं असल मुद्दों पर वोट करने को लेकर बधाई देना चाहूंगी। ’’

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की हार पर कांग्रेस नेता बोले, पहले भी शून्य थे और अभी भी शून्य हैं

शाहीन बाग के प्रदर्शन के बारे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जो दिल्ली वालों से करंट भेजने का आह्वान कर रहे थे, उन्हें खुद ही करंट लग गया और वह भी हाई वोल्टेज का।’’ निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी दिल्ली में तीसरी बार सत्ता में लौटती दिखाई दे रही है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा