महबूबा मुफ्ती बोलीं- कश्मीर में केंद्र की नीति विफल, गुपकार गठबंधन से डरती है सरकार

By अंकित सिंह | May 29, 2022

पीडीपी प्रमुख और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर निसाना साधा है। नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने दावा किया कि कश्मीर में केंद्र सरकार की नीति विफल हो गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक महबूबा मुफ्ती ने कहा कि केंद्र सरकार गुप्कर गठबंधन से डरती है, क्योंकि अगर हम साथ आए तो घाटी में उनकी भयावह योजना विफल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर में केंद्र की नीति विफल हो गई है और उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी और मुफ्ती मोहम्मद सईद की नीति पर वापस आना होगा।

इसे भी पढ़ें: 'अंग्रेजों ने हिंदुओं को मुसलमानों के खिलाफ खड़ा किया', महबूबा बोलीं- आज भाजपा भी यही कर रही

इससे पहले महबूबा मुफ्ती ने भारत और पाकिस्तान की न्यायपालिकाओं की तुलना करते हुए कहा कि पड़ोसी देश में जहां पीट-पीटकर हत्या (लिंचिंग) के एक मामले में छह लोगों को मौत की सजा सुनाई गई, वहीं भारत में इसी अपराध के आरोपी लोगों को जमानत पर रिहा कर दिया गया और उनका अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही महबूबा मुफ्ती ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया था कि उसने कश्मीरी पंडितों की स्थिति का केवल फायदा उठाया है और वह उनके कल्याण के लिए कुछ नहीं कर रही है। महबूबा ने कहा था कि भाजपा ने कश्मीरी पंडितों का केवल शोषण किया है।

प्रमुख खबरें

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का 75 वर्ष की उम्र में निधन, BJP नेताओं ने जताया शोक

पीएम मोदी ने Nana Patekar के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक, कहा- उन्होंने हमें दिए ऐसे किरदार जिन्हें पीढ़ियों तक रखा जाएगा याद

Australian Open के 1 Point Slam में खेलेंगे Alcaraz और Sinner, 10 लाख डॉलर का इनाम

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का गोवा में निधन, नितिन गडकरी और शरद पवार ने जताया दुख