PM मोदी के कश्मीर दौरे को लेकर महबूबा मुफ्ती ने साधा निशाना, कहा- सुंदर तस्वीर दिखाने के लिए जबरन सरकारी कर्मचारियों को...

By अभिनय आकाश | Mar 07, 2024

जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कश्मीर दौरे को लेकर स्वागत के इंतजाम किए गए हैं और सुरक्षा चाक-चौबंद रखी गई है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कश्मीर यात्रा को लेकर सियासत भी गरमाई हुई है। पीडीपी अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महबूबा का कहना है कि ठंड के मौसम में सरकारी कर्मचारियों को बस में भरकर पीएम की रैली में ले जाया जा रहा है। महबूबा ने अपने आरोपों को लेकर एक वीडियो भी जारी किया है। महबूबा का कहना है कि उन्हें ये देख कर निराशा होती है कि सुंदर तस्वीर पेश करने के लिए कर्मचारियों को जबरन लामबंद करके ले जाया जा रहा है। महबूबा मुफ्ती ने एक वीडियो भी साझा किया है कि किस तरह से प्रधानमंत्री मोदी की रैली को लेकर सरकारी कर्मचारियों को बसों के जरिए ले जाया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir के राजौरी में विस्फोट में सेना के ‘पोर्टर’ की मौत हो गई

श्रीनगर में पीएम मोदी का दिन दोपहर के आसपास शुरू होगा जब वह श्रीनगर के तकनीकी हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वहां से वह हेलीकॉप्टर में सवार होकर बादामी बाग छावनी जाएंगे और भारतीय सेना के 15 कोर मुख्यालय के लिए रवाना होंगे। उनका काफिला शहर के मार्गों से गुजरते हुए बख्शी स्टेडियम पहुंचेगा, जहां वह हजारों लोगों को संबोधित करेंगे और 6,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का अनावरण करेंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पीएम 'स्वदेश दर्शन' और 'प्रशाद' (तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन ड्राइव) योजनाओं के तहत 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की पर्यटन क्षेत्र से संबंधित राष्ट्रव्यापी परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर Norway पर साधा निशाना, 8 युद्ध रुकवाने का किया दावा

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका