मेहुल चौकसी ने छोड़ी भारत की नागरिकता, वापस किया अपना पासपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2019

नयी दिल्ली। बैंक ऋण घोटाले के भगोड़े आरोपी मेहुल चोकसी ने गुयाना में उच्चायोग के पास अपना भारतीय पासपोर्ट जमा करा दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के कथित मुख्य षड़यंत्रकारियों में से एक एवं भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के मामा चोकसी ने पिछले साल एंटीगुआ की नागरिकता ले ली थी। विदेशी नागरिकता लेने के बाद भारतीय नागरिकों को अपना पासपोर्ट जमा कराना होता है। 

सूत्रों ने बताया कि कूटनीतिक एवं कानूनी माध्यमों से चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए एंटीगुआ सरकार के साथ भारत की बातचीत चल रही है। पिछले साल अगस्त में भारत ने चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए एंटीगुआ सरकार से आग्रह किया था। यह आग्रह करने के लिए भारत की ओर से एक टीम को भी एंटीगुआ भेजा गया था। पीएनबी फर्जीवाड़े की जांच सीबीआई एवं ईडी कर रही है और देश के सबसे बड़े घोटाले में चोकसी भारत में वांछित है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के Pakistan Prime ने साधी चुप्पी

UNGA में बोले Benjamin Netanyahu, New York के मेयर जोहरान ममदानी यहूदियों को खतरे में डाल रहे

JSSC CGL परीक्षा में धांधली पर CID का बड़ा एक्शन, 16वीं गिरफ्तारी