By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 29, 2026
कल यानी 30 अप्रैल को बुध देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन बुधदेव मेष राशि में गोचर करेंगे। मेष राशि के स्वामी मंगल देव है। बुध वाणी, बुद्धि, व्यापार और तर्क के कारक देव माने जाते है। ग्रहों का राजकुमार बुध देव कहे जाते है। जब बुध देव मंगलदेव की अग्नि तत्व की राशि में प्रवेश करेंगे, तो बुध की ऊर्जा बहुत साहसी और तेज हो जाएगी।
सिंह राशि
बुधदेव आपके नौवें भाव में गोचर करेंगे और आपके तीसरे भाव पर नजर रखेंगे। इसलिए यह समय सिंह राशि के जातकों के लिए कुछ नया सीखने और जीवन में आगे बढ़ने का हो सकता है। अपनी बातों को दूसरों के सामने भरोसे के साथ सामने रख पाएंगे। इस समय आप यात्रा करने या शिक्षा से जुड़े नए मौके प्राप्त करेंगे। इस बात का ध्यान रखें कि राय को लेकर अधिक जिद्दी न बनें, दूसरों की बातें भी सुनें।
उपाय- रोजाना सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और गुरुजनों का सम्मान करें।
तुला राशि
बुधदेव आपके सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं और वहां से आपकी राशि यानी आपके पहले भाव को देख रहे हैं और वहां से आपकी राशि यानी के पहले भाव को देख रहे हैं। इस समय लाइफ पार्टनर से बातचीत करना काफा जरुरी है। अपने मन के विचारों को साफ-साफ रखें, लेकिन शब्दों को बहुत सोच-समझकर ही बोलें। बिजनस से संबंधित कामों में भी एक-दूसरे से खुलकर बात करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
उपाय- बुधवार को सफेद मिठाई का भोग लगाएं और बातचीत के दौरान धैर्य बनाए रखें।
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी बुधदेव है और यह आपके दूसरे भाव को देख रहा है। इस समय आप हर स्थिति को बहुत गहराई से समझने की कोशिश करेंगे। पैसों से जुड़े मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है और अपनी वाणी पर संयम जरुर रखें। बिना सोचे-समझे कोई भी बात आपको परेशान में ला सकती है।
उपाय- बुधवार के दिन हरे चने का दान करें और फालतू के तनाव से दूर रहे हैं
वृश्चिक राशि
बुध देव आपके छठे भाव में गोचर कर रहे हैं और वहां से आपके बारहवें भाव पर नजर रख रहे हैं। ऐसे में आप अपने काम को लेकर काफी फुर्तीले रहेंगे और हर काम को बहुत अच्छे से पूरा करेंगे। वर्कप्लेस में थोड़ा मुकाबला बढ़ सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी से काम करें। अपनी सेहत का ध्यान जरुर रखें। कार्य में अनुशासन लाना बहुत जरुरी है।
उपाय: हरी सब्जियां दान करें और अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें।