By एकता | Apr 29, 2026
ऑफिस में हम दिन का बहुत सारा समय बिताते हैं। साथ काम करते-करते किसी कलीग से अच्छी दोस्ती हो जाना बहुत आम बात है। कई बार काम के बीच हमें लगने लगता है कि हमें उस इंसान से प्यार हो गया है। पर क्या यह सच में प्यार है या बस ऑफिस में साथ रहने की वजह से पैदा हुआ एक आकर्षण? अगर आप भी अपने मन की इस उलझन को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो इन 5 आसान तरीकों से आप अपनी फीलिंग्स को परख सकते हैं।
जब आपका कलीग ऑफिस में किसी और के साथ हंसी-मजाक करता है, तो आपको कैसा लगता है? अगर आपको थोड़ी जलन होती है या मूड खराब हो जाता है, तो यह साफ इशारा है कि आप उन्हें सिर्फ एक दोस्त से बढ़कर मानते हैं। आम दोस्तों के किसी और से बात करने पर हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।
आप दोनों के बीच होने वाली बातचीत पर गौर करें। अगर आप सिर्फ बॉस, डेडलाइन और काम के बारे में ही बात करते हैं, तो यह एक प्रोफेशनल रिश्ता है। लेकिन अगर आप एक-दूसरे के परिवार, शौक, बचपन की यादों और फ्यूचर प्लान्स के बारे में भी बातें करते हैं, तो आप उन्हें पर्सनली जानने की कोशिश कर रहे हैं।
सुबह ऑफिस के लिए तैयार होते समय आपके दिमाग में क्या चलता है? क्या आप शर्ट, परफ्यूम या ड्रेस इसलिए चुनते हैं क्योंकि आपको पता है कि उन्हें वह रंग पसंद है? अगर आप सिर्फ उनकी तारीफ पाने के लिए अपने लुक्स पर एक्स्ट्रा मेहनत करते हैं, तो समझ जाइए कि यह दिल का मामला है।
यह आपकी फीलिंग्स का सबसे बड़ा टेस्ट है। एक पल के लिए सोचें कि अगर वो कल ऑफिस छोड़ दें, तो आपको कैसा लगेगा? क्या आपको लगेगा कि एक अच्छा साथी चला गया, या फिर आपको अपना दिल टूटता हुआ महसूस होगा? अगर उनके जाने के ख्याल से ही ऑफिस सूना और बोरिंग लगने लगे, तो आप उन्हें सच में पसंद करने लगे हैं।
ऑफिस में किसी को पसंद करना गलत बात नहीं है, लेकिन अपनी भावनाओं को समझकर ही आगे बढ़ें। अगर इन तरीकों से आपको लगता है कि यह सच में क्रश है, तो जल्दबाजी न करें और धीरे-धीरे बात आगे बढ़ाएं। काम के माहौल में प्रोफेशनल बाउंड्री बनाए रखना हमेशा बेहतर होता है।