विवि के अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को मुख्यमंत्री के नाम जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी के मार्फ़त सेवा सुरक्षा प्रदान करने के लिए ज्ञापन सौंपा-हुकटा

By प्रेस विज्ञप्ति | Jul 30, 2025

हरियाणा यूनिवर्सिटीज कांट्रैक्टचुअल टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने कैथल की जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी को उनके बीजेपी के कार्यालय पर सेवा सुरक्षा का ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने ध्यानपूर्वक विषय को सुना एवं समझा तथा मुख्यमंत्री नायब सैनी के पास इस विषय को मजबूती के साथ रखने, विधानसभा के मानसून सत्र में इस विषय को सख्ती के साथ प्रस्तुत करके क्रियान्वयन करवाने का विश्वास दिलाया। 

ज्ञापन देने हेतु कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से डॉ. महेश, डॉ. रविन्द्र जांगड़ा एवं महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल के अनुबन्ध प्राध्यापक डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. विनय गोपाल त्रिपाठी, डॉ. गोविन्द वल्लभ, डॉ. हरीश कुमार इत्यादि ने उपस्थित होकर जाब सिक्योरिटी सम्बन्धित विषय को विस्तार से प्रस्तुत करते हुए ज्ञापन देने हेतु उपस्थित रहे। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी