ला लिगा की वापसी पर जोखिम लेने को तैयार हैं लियोनेल मेस्सी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2020

मैड्रिड। लियोनेल मेस्सी ने कहा है कि स्पेन की शीर्ष लीग ला लिगा की अगर अगले महीने वापसी होती है तो वह अन्य फुटबालरों के साथ मैदान पर उतरने में सहज महसूस करेंगे। ला लिगा के अध्यक्ष जेवियर टेबास ने मैचों को फिर से शुरू करने के लिये 12 जून को आदर्श तिथि बताया है। बार्सिलोना अभी तालिका में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रीयाल मैड्रिड से दो अंक आगे शीर्ष पर हैं। स्पेन में पांच खिलाड़ियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद पृथकवास पर भेज दिया गया है लेकिन इसके बावजूद बाकी खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत अभ्यास शुरू कर दिया है। 

मेस्सी ने खेल दैनिक ‘मुंडो डेपोर्टिवा’ से कहा, ‘‘संक्रमण का खतरा तो हर जगह है। जब आप घर से बाहर निकलते हो तो उसमें जोखिम होता है, इसलिए मुझे लगता है कि इसके बारे में बहुत नहीं सोचना चाहिए क्योंकि फिर आप कहीं नहीं जाना चाहेंगे।’’ लेकिन हम यह भी समझते हैं कि प्रोटोकॉल का पालन करना और बचाव के सभी उपायों को अपनाना भी जरूरी है। अभ्यास पर लौटना पहला कदम है लेकिन हमें आत्मसंतुष्ट नहीं होना होगा और हमें सभी जरूरी ऐहतियाती कदम उठाने होंगे।

प्रमुख खबरें

Norway विदेश मंत्री की Kashmir पर टिप्पणी भारत ने खारिज की; PoK पर जताई चिंता

CBI ने Jaipur और Bikaner में NWR के 5 अधिकारियों को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया

AI मानव चेतना का विकल्प न बने: प्रयागराज में बोले Justice Ajit Kumar

Vadodara Court: पत्नी की हत्या में पूर्व Police अधिकारी को उम्रकैद, साथी को 5 साल जेल