मेस्सी के गोल से अर्जेंटीना ने विश्व कप अभ्यास मैच में यूएई को 5-0 से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2022

अबुधाबी। स्टार खिलाड़ी लियोनल मेस्सी विश्व कप से पहले अर्जेन्टीना के अंतिम अभ्यास मैच के दौरान पूरे समय मैदान पर रहे और इस दौरान गोल भी दागा जिससे उनकी टीम ने यूएई को 5-0 से हरा दिया। खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल अर्जेन्टीना ने इसके साथ ही अपने अजेय क्रम को 36 मैच तक पहुंचा दिया। मेस्सी ने मध्यांतर से पहले टीम की ओर से चौथा गोल दागा। इससे पहले उन्होंने जूलियन इवारेज की गोल करने में मदद भी की जिन्होंने 17वें मिनट में अर्जेन्टीना को बढ़त दिलाई।

इसे भी पढ़ें: प्री मेच्योर बेबी में अंधेपन का बढ़ रहा है खतरा, जानिए बचाव के उपाय

इस मैच में स्टार खिलाड़ी रॉबर्ट लेवानदोवस्की नहीं खेले लेकिन उनके विश्व कप में 22 नवंबर को मैक्सिको के खिलाफ टीम के पहले मैच में खेलने की उम्मीद है। मैक्सिको को अपने अंतिम अभ्यास मैच में स्पेन के गिरोना में स्वीडन के खिलाफ 1-2 से हार झेलनी पड़ी। क्रोएशिया ने रियाद में आंद्रेज क्रामारिक के गोल से सऊदी अरब को 1-0 से हराया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर