मेस्सी ने अर्जेन्टीना की ओर से पहली बार पांच गोल दागे, फ्रेनेक पुस्कास को पीछे छोड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2022

पेंपलोना (स्पेन)। दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेस्सी ने स्पेन में मैत्री फुटबॉल मैच में एस्टोनिया के खिलाफ 5-0 की जीत के दौरान पहली बार अर्जेन्टीना की ओर से पांच गोल दागे और अंतरराष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल में सर्वाधिक गोल दागने वालों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए। अर्जेन्टीना की टीम पिछले 33 मुकाबलों से अजेय है। मेस्सी ने पहले हाफ में पेनल्टी किक पर गोल सहित दो गोल दागे और फिर दूसरे हाफ में तीन और गोल दागकर अपने अंतरराष्ट्रीय गोल की संख्या को 86 तक पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ BJP नेता की विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, सऊदी अरब ने की निंदा

उन्होंने रविवार को नेशन्स लीग में स्विट्जरलैंड के खिलाफ पुर्तगाल की 4-0 की जीत में भी दो गोल दागे। उनके बाद ईरान के अली देई (109) और मलेशिया के मुख्तार दहारी (89) का नंबर आता है। मेस्सी ने इससे पहले अर्जेन्टीना की ओर से सीनियर स्तर पर कभी किसी मैच में पांच गोल नहीं दागे थे।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में CM विजय का कामराज दांव! DMK को सीधी चुनौती, दक्षिण में नाडर समुदाय पर नजर और BJP समर्थकों को दिखा बड़ा अवसर

Delhi Weather: न्यूनतम पारा सामान्य से ऊपर चढ़कर 25 डिग्री पहुंचा, AQI 134 दर्ज

Prabhasakshi NewsRoom: Operation Firewall से बड़ा खुलासा, Indian Navy की जानकारी Pakistan तक पहुँचाई जा रही थी, 13 नौसैनिक जाँच के घेरे में

SSC Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए SSC CHSL में 2536 नौकरियां, महिलाओं को मिलेगी फीस में छूट