By Kusum | Feb 04, 2025
हाल ही में मेटा ने माना है कि WhatsApp पर हैकर्स का अटैक हुआ था। इस हैकिंग में जीरो क्लिक टेकनीक का इस्तेमाल किया गया है। पुरानी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि चंद WhatsApp यूजर्स साइबर अटैकर्स के निशाने पर हैं।
एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप की तरफ से कंफर्म किया जा चुका है कि साइबर अटैकर्स 90 लोगों तक पहुंचे, उनको शिकार बनाया और संभवत: उनके डेटा में सेंधमारी भी की। ये 90 लोग जर्नलिस्ट औ कई बड़े शख्स बताए जा रहे हैं हालांकि, अभी तक इनके नामों की कोई डिटेल सामने नहीं आई है।
मेटा ने कंफर्म किया है कि अटैकर्स ने चुनिंदा लोगों को शिकार बनाया। इसमें जर्नलिस्ट और सिविल सोसायटी के कई मेंबर्स शामिल रहे। कंपनी का मानना है कि ये लोग 20 अलग-अलग देशों में मौजूद हैं।
Paragon Solution का Graphite असल में जीरो क्लिक टेकनीक पर काम करता है। इसका मतलब है कि बिना क्लिक के ये डिवाइस में पहुंच सकता है। डेटा में सेंधमारी करने की क्षमता रखता है। मोबाइल मालिक को इस सेंधमारी की कानों-कान खबर नहीं होगी। ये जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है।
Gmail यूजर्स को मिली चेतावनी
वहीं जीमेली की तरफ से भी वॉर्निंग जारी की है और सभी यूजर्स को सावधान रहने को कहा गया है। इसके 2500 करोड़ यूजर्स हैं और सबी को सतर्क रहने को कहा गया है। हाल ही में कई प्लेटफॉर्म पर अटैक की जानकारी सामने आई हैं, लेकिन जीमेल का यूजरबेस बहुत ही बड़ा है। जीमेल पर कई सेंसटिव डिटेल्स होती हैं, जिनके चोरी होने पर हैकर्स आपका बैंक खाता तक खाली कर सकते हैं।