Meta ने ट्विटर को टक्कर देने वाला एक नया ऐप ‘थ्रेड्स’ जारी किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2023

लंदन।  बहुराष्ट्रीय कंपनी मेटा ने सोशल मीडिया मंच ट्विटर को टक्कर देने के लिए नया ऐप ‘थ्रेड्स’ जारी किया है। यह नया ऐप उद्योगपति एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया मंच को सीधी चुनौती देगा। ‘थ्रेड्स’ मेटा के तस्वीर साझा करने वाले ऐप इंस्टाग्राम का ‘टेक्स्ट’ (विचार/संदेश) साझा करने वाला संस्करण है। कंपनी के अनुसार, यह ऐप ‘‘ताजा अद्यतन जानकारी और सार्वजनिक वार्तालाप के लिए एक नया मंच’’ प्रदान करेगा। यह ऐप बुधवार आधी रात के बाद अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और जापान सहित 100 से अधिक देशों में ऐपल और गूगल के एंड्रॉइड ऐप स्टोर पर उपलब्ध हो गया। ऐप के उपलब्ध होते ही शेफ गॉर्डन रामसे, पॉप स्टार शकीरा और मार्क हॉयल जैसी कई बड़ी हस्तियों ने इस पर अपने खाते बनाए।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की सराहना की

हालांकि, मेटा के इस नए ऐप को लेकर सुरक्षा संबंधी सवाल खड़े हो रहे हैं। ‘ऐप स्टोर’ पर उपलब्ध इसकी डेटा गोपनीयता संबंधी जानकारी के अनुसार, ‘थ्रेड्स’ स्वास्थ्य, वित्तीय, संपर्क, ब्राउजिंग और खोज (सर्च), स्थान (आपकी लोकेशन), खरीदारी और ‘‘संवेदनशील जानकारी’’ सहित व्यक्तिगत जानकारी की एक विस्तृत श्रृंखला एकत्र कर सकता है। ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी ने ‘ऐप स्टोर’ पर ‘थ्रेड्स’ से जुड़ी जानकारी की एक तस्वीर (स्क्रीनशॉट) साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ आपके सभी थ्रेड्स हमारे हैं।’’ मस्क ने इस ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, ‘‘ हां।

प्रमुख खबरें

Amit Shah का Mission 2029: Drug-Free India के लिए अगले 3 साल निर्णायक, विजन डॉक्यूमेंट जारी

Strait of Hormuz में IRGC ने उड़ाया कार्गो शिप, फंसे कई जहाज

बांग्लादेश ने चीन को दिया तीस्ता प्रोजेक्ट, चिकन नेक पर बड़ा खतरा!

FIFA World Cup 2026: जापान ने यूरोपियन टीमों को चौंकाया, Sweden से ड्रॉ खेलकर Round of 32 में किया क्वालिफाई