Meta कंटेट मॉडरेशन पॉलिसी में करेगा बदलाव, Facebook और Instagram से होगी शुरुआत

By Kusum | Jan 08, 2025

सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने बड़ा ऐलान किया है, दरअसल कंपनी अपनी कंटेट मॉडरेशन नीति में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने कहा है कि वह अमेरिका में थर्ड-पार्टी फैक्ट चेकिंग प्रोग्राम को बंद कर रही है। मेटा के फाउंडर और CEO मार्क जुकरबर्ग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि, हम फैक्ट चेकर्स से पीछा छुड़वाने जा रहे हैं और उन्हें एक्स की तरह कम्युनिटी नोट्स से बदल रहे हैं। इसकी शुरुआत अमेरिका से होगी। 

वहीं जुकरबर्ग ने कहा कि फैक्ट चेकर्स राजनीतिक रूप से बहुत पक्षपाती रहे हैं, खासकर अमेरिका में और उन्होंने भरोसा जीतने की बजाय भरोसा खोया है। अपने ऐलान में मेटा के मालिक ने फैक्ट चेकिंग प्रोग्राम की कई उन शिकायतों के बारे में बात की जिनके बारे में रिपब्लिकन और एक्स के मालिक एलन मस्क कई बार खुले तौर पर बोल चुके हैं। वो उन्हें सेंसरशिप के तौर पर देखते हैं। 

मेटा के ये फैसले जुकरबर्ग की ट्रंप के साथ सुलह की कोशिशों के तौर पर देखे जा रहे हैं। दरअसल, ट्रंप पिछले काफी समय से मेटा के मुखर आलोचक रहे हैं और उन्होंने कंपनी पर उदार नीतियों को सपोर्ट करने और कंजर्वेटिव्स के खिलाफ पक्षपाती रहने का आरोप लगाया है। इसे देखते हुए जुकरबर्ग ने हाल ही में ट्रंप के इनॉगरेशन फंड में डोनेसन दिया है। इसके अलावा उन्होंने ट्रंप के सहयोगियों को भी कंपनी में जगह दी है। 

प्रमुख खबरें

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?