मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 24 घंटे में लगातार लू चलने की आशंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को अगले 24 घंटे तक उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में लू चलने की आशंका जाहिर की है। उत्तर और मध्य भारत में पिछले कई दिनों से लू जारी है और साथ ही कई जगहों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह रहा है। आईएमडी ने कहा, ‘‘ उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के निकटवर्ती आंतरिक हिस्सों और मैदानी भागों में जारी शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण, अभी चल रही लू के अगले 24 घंटे तक जारी रहने की आशंका है।’’ उसने कहा कि विदर्भ, पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग जगह पर भीषण लू चलने की आशंका है। उसने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों तथा पंजाब, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा, तेलंगाना के सुदूर इलाकों और कर्नाटक के उत्तरी आतंरिक इलाकों में अगले 24 घंटे तक लू चलने की आशंका है। साथ ही आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ से 29 और 30 मई को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना भी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Donald Trump को भी चढ़ा Cricket का खुमार, T20 World Cup में Team USA के लिए किया स्पेशल पोस्ट

Davis Cup: Dakshineswar Suresh ने निर्णायक मैच जीता, Netherlands को हराकर भारत अगले दौर में

Bangladesh को झटका! Chittagong Port की Mega Deal से पीछे हटी सरकार, DP World को भेजा पत्र

Aadhaar Mandatory Update: UIDAI ने किया बच्चों का Aadhaar Biometric Update अब बिलकुल Free, जानिए पूरी प्रक्रिया और फायदे