मौसम विभाग ने बंगाल के कुछ दक्षिणी जिलों में रविवार तक लू चलने का पूर्वानुमान जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2025

पश्चिम बंगाल के कुछ दक्षिणी जिलों में रविवार तक लू चलने की संभावना है।इसके साथ ही राज्य में गंगा तटीय क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। आईएमडी ने कहा कि दक्षिण बंगाल में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।

आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि दक्षिण और उत्तर 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम जिलों में रविवार तक लू चलने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सोमवार से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। कोलकाता में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से लगभग तीन डिग्री अधिक था।

प्रमुख खबरें

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स मजबूत बंद

H-1B और H-4 वीज़ा पर अमेरिका सख्त, अब सोशल मीडिया की होगी जांच

Epstein case: अमेरिका में नई फाइलें जारी, रेडैक्शन और गायब दस्तावेज़ों पर विवाद

New Zealand में सिख नगर कीर्तन रोका गया, दक्षिणपंथी विरोध से बढ़ी धार्मिक स्वतंत्रता की चिंता