मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम Madhya Pradesh में तेज हवाओं के साथ बारिश की भविष्यवाणी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2024

भोपाल। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। प्रदेश के इन इलाकों में लोकसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में आठ सीटों पर मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग (ईसी) और सरकारी एजेंसियां मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। मतदान अन्य कारणों के अलावा अत्यधिक गर्मी के कारण प्रभावित हुआ है। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा की लोकसभा सीटों पर दोपहर एक बजे तक औसत 48.52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 

अधिकारी ने कहा कि इंदौर के अलावा, देवास और उज्जैन के एससी-आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों, रतलाम, धार और खरगोन की एसटी-आरक्षित सीटों और खंडवा और मंदसौर में सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि धार जिले के मनावर शहर में सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में 46 मिमी बारिश हुई। एक चुनाव अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर बिजली कटौती की कोई शिकायत नहीं मिली है। 

इसे भी पढ़ें: प्रभु श्रीराम की इच्छा है कि उनका भक्त फिर बने देश का प्रधानमंत्री : Yogi Adityanath

उन्होंने कहा कि उन्हें खंडवा, खरगोन, बड़वानी और बुरहानपुर जिलों सहित निमाड़ क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आंधी और तेज हवाएं चलने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा, हम खराब मौसम को लेकर चिंतित हैं। हम मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मौसम बाधा पैदा कर रहा है। हमारे पास मतदान समाप्त होने के लिए शाम छह बजे तक पर्याप्त समय है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता