कांग्रेस छोड़ने को लेकर जिग्नेश मेवानी ने हार्दिक पटेल पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2022

अहमदाबाद| गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी ने पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल द्वारा कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ ‘‘आपत्तिजनक’’ टिप्पणी करने और अपमानजनक तरीके से पार्टी को छोड़ने को लेकर उन पर निशाना साधा है।

मेवानी ने अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। हालांकि, वह आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं।

मेवानी ने हार्दिक पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘अगर आपको कांग्रेस से दिक्कत होती तो आप सम्मानजनक तरीके से पार्टी छोड़ सकते थे। लेकिन, आपने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की को इस तरह चुना जैसे कि आपका इस्तीफा पत्र भाजपा कार्यालय से बनकर आया हो।”

मेवानी ने कहा, ‘‘आपकी टिप्पणी अमर्यादित थी। चर्चा में ‘चिकन सैंडविच’ लाने की क्या आवश्यकता थी, क्या यह चर्चा का विषय है?’’

हार्दिक पटेल ने इस्तीफा देते समय अपने पत्र में कहा था कि कांग्रेस के शीर्ष नेता अपने मोबाइल फोन में व्यस्त रहते थे और गुजरात में पार्टी के पदाधिकारी उनके लिए ‘चिकन सैंडविच’ की व्यवस्था करने में अधिक रुचि रखते थे।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनप्रतिनिधि के 25 साल पूरे होने पर जताया जनता का आभार

V-Neck से लेकर Off-Shoulder तक, गरबा ड्रेसेस की नेकलाइन के अनुसार अपनाएं ये Hairstyle

Flydubai विमान में घायल कैप्टन Smit Machhar की डेंटिस्ट ने बचाई जान

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती