अमेरिका के धमकी के बाद मेक्सिको ने 311 भारतीयों को भेजा स्वदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2019

मेक्सिको सिटी। अमेरिका से बढ़ते दबाव के बाद अपनी सीमा में अवैध रूप से घुसने वाले लोगों पर लगाम लगाने के प्रयास के तहत मेक्सिको के आव्रजन अधिकारियों ने पहली बार देश के विभिन्न हिस्सों से 311 भारतीयों को स्वदेश भेजा है। इनमें एक महिला भी शामिल है। मेक्सिको के नेशनल माइग्रेशन इंस्टीट्यूट (आईएनएम) की ओर से बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जो भारतीय नागरिक देश में नियमित रूप से ठहरने की शर्त को पूरा नहीं कर रहे थे उन्हें टोलुबा सिटी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बोइंग 747 से नयी दिल्ली भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के प्रतिबंध का नहीं हुआ कोई असर, 9 महीने में बढ़ी Huawei की आय

मेक्सिको अपनी सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने और प्रवासियों को वापस भेजने की अपनी नीति को विस्तार देने पर सहमत हुआ है। बयान के अनुसार, ‘‘एशियाई देश के दूतावास के साथ संवाद और समन्वय की वजह से यह संभव हो पाया और उनकी पहचान कर प्रवासी कानून एवं उसके नियमों का सख्त पालन करते हुए उन नागरिकों को उनके देश वापस भेजा जा सका।’’

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते