म्यूचुअल फंड्स को जिंसों में कारोबार की अनुमति संभव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2017

मुंबई। जिंस बाजारों को और गहरा करने के मकसद से भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) म्यूचुअल फंड्स को एक महीने में जिंस बाजार में कारोबार की अनुमति दे सकता है। इसके अलावा नियामक की रिजर्व बैंक के साथ भी बातचीत चल रही है जिससे बैंकों और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) जैसे संस्थागत निवेशकों को इस खंड में कारोबार की अनुमति दी जा सके। सेबी के चेयरमैन यूके सिन्हा ने आज कहा कि संस्थागत निवेशकों में सबसे पहले म्यूचुअल फंड्स को जिंस डेरिवेटिव्स में भागीदारी की अनुमति मिलेगी।

उन्होंने संकेत दिया कि इसे एक महीने में क्रियान्वित किया जा सकता है। सिन्हा का कार्यकाल एक मार्च को पूरा हो रहा है। वह सेबी के जिंस डेरिवेटिव्स पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के मौके पर संवाददाताओं से अलग से बातचीत कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

मैं कुछ भी कर सकता...ईरान के बाद अब इस देश की बारी, ट्रंप ने तख्तापलट और कब्जे के दिए संकेत

Hindu Nav Varsh: साल 2026 में 12 नहीं, 13 महीनों का होगा हिंदू नववर्ष

Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च को पालकी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

कभी-कभी तो लगता है अपुन इच भगवान हैं! ट्रंप की भविष्यवाणी पर US कर लेता यकीन तो कभी नहीं होता 9/11?