गृह मंत्रालय ने NIA से गिरफ्तार DSP के मामले में जांच प्रक्रिया शुरू करने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जम्मू कश्मीर के गिरफ्तार डीएसपी दविंदर सिंह के मामले में जांच प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। दविंदर को शनिवार को जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले से दो आतंकवादियों और उनके मददगार एक वकील के साथ एक वाहन से गिरफ्तार किया गया था। डीएसपी पर आतंकवादियों से मिलीभगत और उन्हें देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने में मदद करने का आरोप है।

घटनाक्रम से करीब से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि मामला एनआईए को सौंपने के लिए जल्द ही औपचारिक अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है।  मामला एनआईए को सौंपने से पहले जम्मू और दिल्ली में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।दविंदर, हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकियों-नवीद बाबू और आतिफ अहमद तथा वकील इरफान अहमद मीर से प्रारंभिक पूछताछ के दौरान जम्मू कश्मीर में तैनात कुछ एनआईए अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: दविंदर सिंह को वीरता पदक से पुरस्कृत करने की खबर सही नहीं है: जम्मू कश्मीर पुलिस

अधिकारियों ने कहा कि एनआईए द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद उसे सभी रिकॉर्ड सौंप दिया जाएगा। पकड़े जाने के समय वाहन चला रहे मीर पर आरोप है कि उसे पाकिस्तान से आदेश मिलते थे। उसने भारतीय पासपोर्ट पर पांच बार पाकिस्तान की यात्रा की थी।

इसे भी देखें: आतंकियों का साथ कबसे दे रहे थे Davinder Singh, 26 जनवरी पर क्या थी योजना ?

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास